लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price Today: आसमान छू रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, आज फिर बढ़ी कीमत, इतने पैसों की हुई वृद्धि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2021 08:30 IST

दिल्ली में पेट्रोल 109.34 रुपये और डीजल के लिए 98.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 115.15 रुपये और डीजल 106.23 रुपये प्रति लीटर हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल बीते 26 दिनों में 8.15 रुपये हुआ महंगा इस महीने डीजल के दाम में 9.45 रुपये तक हुई बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल के रोजाना बढ़ते दाम आसमान छू रहे हैं। त्योहारी सीज़न में आम जनता महंगाई की मार से परेशान है। आज फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। माह के आखिरी दिन जारी तेल के नए दाम के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 109.34 रुपये और डीजल के लिए 98.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35-35 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 115.15 रुपये और डीजल 106.23 रुपये प्रति लीटर हुआ है। 

शहरों में पेट्रोल की कीमत

दिल्ली: पेट्रोल - 109.34 प्रति लीटर; डीजल - 98.07 प्रति लीटरमुंबई: पेट्रोल - 115.15  प्रति लीटर; डीजल - 106.23 प्रति लीटरकोलकाता: पेट्रोल - 109.79 प्रति लीटर; डीजल - 101.19  प्रति लीटरचेन्नई: पेट्रोल - 106.04  प्रति लीटर; डीजल - 102.25 प्रति लीटर

पेट्रोल बीते 26 दिनों में 8.15 रुपये महंगा 

इस हफ्ते शुरूआती दो दिनों को छोड़ दिया जाए तो पेट्रोल डीजल के दाम लगातार 5 दिनों से बढ़ रहे हैं। बीते 26 दिनों में पेट्रोल जहां 8.15 रुपये महंगा हुआ है तो वहीं डीजल की कीमत में भी आग लग रही है। इस महीने लगभग डीजल 9.45 रुपये तक महंगा हो चुका है। 24 सितंबर से लगातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं। इस सप्ताह ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ही रहा। हालांकि पिछले सप्ताह यह 85 डॉलर के पार चला गया था। बीते शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 84.38 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। 

आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम, ऐसे जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलडीजलडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो