लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी गिरावट, जानें 15 जून को आपके शहर का रेट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 15, 2019 08:23 IST

Petrol and Diesel Prices Today: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। जानें शनिवार (15 जून) को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें...

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार (15 जून) को भारी गिरावट देखने को मिली है।चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार (15 जून) को भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल सस्ता हो रहा है। इससे पहले कीमतें स्थिर बनी हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 70.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा डीजल की कीमत में भी 16 पैसे की कटौती हुई है और यह 64.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (14 जून) को दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर  70.35 रुपये प्रति लीटर बिका वहीं डीजल की कीमत 6 पैसे की गिरावट के साथ 64.33 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुई।

चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है। जानिए शनिवार (15 जून) को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत...

15 जून को महानगरों में पेट्रोल का दामः-

शहर का नामआज का रेट (रुपये/प्रति लीटर)महंगा/सस्ता
दिल्ली70.1817 पैसा (सस्ता)
मुंबई75.9416 पैसा (सस्ता)
कोलकाता72.4317 पैसा (सस्ता)
चेन्नई72.9018 पैसा (सस्ता)

15 जून को महानगरों में डीजल का दामः-

शहर का नामआज का रेट (रुपये/प्रति लीटर)महंगा/सस्ता
दिल्ली64.1716 पैसा (सस्ता)
मुंबई67.2817 पैसा (सस्ता)
कोलकाता66.0916 पैसा (सस्ता)
चेन्नई67.8817 पैसा (सस्ता)

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो