Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं, जानिए 10 अगस्त को आपके शहर का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 07:41 IST2019-08-10T08:13:03+5:302019-08-12T07:41:08+5:30
10 Aug Petrol Diesel Price: 9 अगस्त (शुक्रवार) को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। जानिए आपके शहर में आज की कीमत क्या है...

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं, जानिए 10 अगस्त को आपके शहर का रेट
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार (10 अगस्त) को मामूली घटोत्तरी देखी गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 72.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल 65.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
बीते दिन (9 अगस्त) के लिहाज से आज कुछ पैसों की घटोत्तरी हुई है। 9 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल 72.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। वहीं, 65.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।
इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (7 अगस्त) को पेट्रोल के दाम में गिरावट देखने को मिली थी जबकि डीजल का दाम स्थिर रहा।
चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है। जानिए, शनिवार (10 अगस्त) को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत।
10 अगस्त को महानगरों में पेट्रोल का दामः-
| शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 72.08 |
| मुंबई | 77.71 |
| कोलकाता | 74.74 |
| चेन्नई | 74.84 |
10 अगस्त को महानगरों में डीजल का दामः-
| शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 65.65 |
| मुंबई | 68.79 |
| कोलकाता | 67.99 |
| चेन्नई | 69.32 |
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।