लाइव न्यूज़ :

8 अक्टूबरः आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मुंबई में फिर पेट्रोल 87.50 रुपये प्रति लीटर

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 8, 2018 08:28 IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल से वैट कटौती का ऐलान किया था। सरकार ने कीमतों में एक व्यवस्था के तहत 2.50 रुपये प्रति लीटर कटौती की घोषणा की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अक्टूबरः केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को करीब 2.50 रुपये की राहत के बाद फिर से तेल कंपनियों ने रेट बढ़ाना शुरू कर दिया है। सामाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार रविवार की तुलना में सोमवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के भावों में इजाफा हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 21 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई। अब दिल्ली में पेट्रोल 82.03 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल के भाव में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई। अब दिल्ली में डीजल की कीमत 73.82 रुपये हो गई।

इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 21 पैसे बढ़कर 87.50 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल के भाव में 31 पैसे का इजाफा हो गया। अब मुंबई में डीजल की कीमत  77.37 प्रति लीटर हो गई।

इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल से वैट कटौती का ऐलान किया था। सरकार ने कीमतों में एक व्यवस्था के तहत 2.50 रुपये प्रति लीटर कटौती की घोषणा की थी। इसमें 1.50 रुपये की कमी उत्पाद शुल्क में कटौती हुई है, जबकि पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों को एक रुपये प्रति लीटर का बोझ वहन करने के लिए कहा गया था।

इसके बाद राज्यों की ओर से हुई घोषणाओं के बाद गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तराखंड की राज्य सरकारों ने अपने राज्य में पेट्रोल की कीमतों में 2.50 रुपये और कटौती की जानकारी दी थी। यानी पिछले बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत करीब 5 रुपये कम हो गई थी।

तीन महीनों में 6 रुपये से ज्यादा बढ़ चुका था रेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच नौ किस्तों में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 11.77 रुपये और डीजल पर 13.47 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। जबकि पिछले साल अक्टूबर में इसमें दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद सरकार ने उनके दाम कम करने के इन उपायों की घोषणा की है।

पेट्रोल-डीजल की सबसे कम कीमत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली में है। दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.45 रुपये प्रति लीटर पर है। मध्य अगस्त से अब तक पेट्रोल की कीमत में 6.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 6.73 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें