जानिए 1 अगस्त के पेट्रोल-डीजल के रेट, दो दिन से हो रहा था महंगा, पर आज है सुकून
By खबरीलाल जनार्दन | Updated: August 4, 2018 08:48 IST2018-08-01T14:47:34+5:302018-08-04T08:48:25+5:30
1 August Petrol Diesel Price Latest Price Today's Updates: तेल वितरक कंपनियां रोजाना नई कीमतें जारी करती हैं।

फाइल फोटो
नई दिल्ली, 1 अगस्तः दो महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने से मचे हो-हल्ला के बाद सरकार ने रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सुधार की नीति बनाई थी। इसके तहत हर रोज तेल वितरक कंपनियां नई कीमतें जारी करती हैं। इसी तरह से बुधवार, 1 अगस्त की कीमतें भी कंपनियों जारी कर दी हैं। लेकिन सुकून की बात यह है कि मंगलवार की तुलना में बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इससे पहले दो दिन लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।
इससे पहले बीती 29 मई से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की जा रही है। बीते दो महीनों से हो रहे इस बदलावों में अब तक पेट्रोल करीब 6 रुपए तक कम हुआ है। लेकिन डीजल के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक बुधवार (1 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.35 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 83.79 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 67.86 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 72.04 रुपये प्रति लीटर है।
1 अगस्त को पेट्रोल की कीमत
| शहर | मंगलवार की कीमतें | बुधवार की कीमतें |
| दिल्ली | 76.35 रुपए | 76.35 रुपए |
| कोलकाता | 79.24 रुपए | 79.24 रुपए |
| मुंबई | 83.79 रुपए | 83.79 रुपए |
| चेन्नई | 79.31 रुपए | 79.31 रुपए |
चार महानगरों में 1 अगस्त 1को डीजल की कीमत:-
| दिल्ली | 67.86 रुपए |
| कोलकाता | 70.61 रुपए |
| मुंबई | 72.04 रुपए |
| चेन्नई | 71.66 रुपए |
* ये रेट 1 अगस्त 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं।
पिछले चार दिनों से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थी लेकिन बुधवार को इसमें गिरावट देखने को मिली। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!