लाइव न्यूज़ :

13 अक्टूबरः आज पेट्रोल 18 और डीजल 29 पैसे हुए महंगे, जानिए अपने शहर का रेट

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 13, 2018 09:10 IST

Petrol Diesel Price today's Update in Hindi: मुंबई में शनिवार को पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 88.12 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल के भाव में 31 पैसे का इजाफा हो गया। अब मुंबई में डीजल की कीमत 78.82 प्रति लीटर हो गई।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अक्टूबरः पिछले सप्ताह केंद्र और कई राज्य सरकारों की ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब पांच रुपये की राहत के बाद तेल कंपनियों ने एक बार फिर से दामों में तेजी से बढ़ोतरी शुरू कर दी है। पिछले शुक्रवार को मिली राहत के ठीक एक सप्ताह के भीतर पेट्रोल-डीजल के भावों में करीब 2 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक शनिवार को को दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 18 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई। अब दिल्ली में पेट्रोल 82.66 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल के भाव में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई। अब दिल्ली में डीजल की कीमत 75.19 रुपये हो गई।

इसी तरह मुंबई में शनिवार को पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 88.12 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल के भाव में 31 पैसे का इजाफा हो गया। अब मुंबई में डीजल की कीमत 78.82 प्रति लीटर हो गई।

अपने शहर के रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें। पिछले सप्ताह दाम घटने के बाद ये था पेट्रोल का रेट-

5 अक्टूबर को पेट्रोल सभी प्रमुख राज्यों की राजधानी में पेट्रोल का रेट

शहरशुक्रवार का पेट्रोल का भाव (रुपये में)शुक्रवार का डीजल का भाव (रुपये में)
दिल्ली81.5673
गांधी नगर78.7376.46
मुंबई87.0277.5
लखनऊ7971.04
भोपाल 84.7374.37 
चंडीगढ़78.570.97
रांची77.9574.56
गुवाहाटी77.370.24 
रायपुर79.43 76.38 
पणजी75.21 74.38 
उत्तराखंड81.8673.45
मुंबई86.9776.05

एक सप्ताह में मुंबई में ढाई रुपये तक बढ़ चुका है डीजल का भाव

ऐसे में अगर मुंबई में डीजल के भावों में हो रही बढ़ोतरी पर नजर डालें तो तेल कंपनियां करीब ढाई (5 अक्टूबर को डीजल के रेट 76.05, 12 अक्टूबर को डीजल के रेट 78.51 ) रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी कर चुकी हैं।

इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल से वैट कटौती का ऐलान किया था। सरकार ने कीमतों में एक व्यवस्था के तहत 2.50 रुपये प्रति लीटर कटौती की घोषणा की थी। इसमें 1.50 रुपये की कमी उत्पाद शुल्क में कटौती हुई है, जबकि पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों को एक रुपये प्रति लीटर का बोझ वहन करने के लिए कहा गया था।

इसके बाद राज्यों की ओर से हुई घोषणाओं के बाद गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तराखंड की राज्य सरकारों ने अपने राज्य में पेट्रोल की कीमतों में 2.50 रुपये और कटौती की जानकारी दी थी। यानी पिछले बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत करीब 5 रुपये कम हो गई थी।

नवंबर 2014 से जनवरी 2016 सबसे ज्यादा बढ़ा था पेट्रोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच नौ किस्तों में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 11.77 रुपये और डीजल पर 13.47 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। जबकि पिछले साल अक्टूबर में इसमें दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?