लाइव न्यूज़ :

दशहरे के दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों में आई गिरावट, जानें 20 अक्टूबर का रेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 20, 2018 09:11 IST

Petrol and Diesel prices latest updates: दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 39 पैसे की कटौती हुई है। वहीं, आज कीमत की बात की जाए तो 81.99 पैसे प्रति लीटर हो गई है। इतना ही नहीं डीजल की कीमत 12 पैसे की कटौती के साथ 75.36 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं

Open in App

दशहरे के दूसरे दिन लोगों को तेल के दामों में फिर से राहत मिली है।  दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 39 पैसे की कटौती हुई है। वहीं, आज कीमत की बात की जाए तो  81.99 पैसे प्रति लीटर हो गई है। इतना ही नहीं डीजल की कीमत 12 पैसे की कटौती के साथ 75.36 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं

मुंबई की बात की जाए तो शहर में पेट्रोल की कीमत 38 पैसे की गिरावट के साथ 87.46 रुपये प्रति लीटर हो गई वहीं डीजल का भाव 13 पैसे की गिरावट के साथ 79 रुपये प्रति लीटर हो गया।

गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे तो डीजल के दाम में 11 पैसे की कमी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे की कमी के साथ 82.62 रुपये प्रति लीटर मिला, तो डीजल 11 पैसे की कमी के साथ 75.58 रुपये प्रति लीटर बिका।

भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें। ये रेट हिन्दुस्ता पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक लिखी गई है।

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने सोमवार को कहा कि 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में सभी 400 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में पेट्रोल, डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम नहीं करने के विरोध में यह फैसला किया गया है।

एसोसिएशन ने यहां जारी वक्तव्य में कहा है, ‘‘दिल्ली में करीब 400 पेट्रोल पंप हैं जिनमें साथ ही सीएनजी पंप भी जुड़े हैं। ये सभी पेट्रोल पंप 22 अक्टूबर को प्रात: छह बजे से लेकर अगले दिन 23 अक्टूबर 2018 को प्रात: पांच बजे तक बंद रहेंगे।

टॅग्स :डीजल का भावपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो