Petrol-Diesel Price Today: 28 दिसंबर को दिल्ली-NCR में जारी हुए ईंधन के दाम, चेक करें लेटेस्ट प्राइस
By अंजली चौहान | Updated: December 28, 2024 08:56 IST2024-12-28T08:52:21+5:302024-12-28T08:56:34+5:30
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के उत्पादन के लिए प्रमुख कच्चे माल के रूप में, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का भारत में ईंधन की लागत पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

Petrol-Diesel Price Today: 28 दिसंबर को दिल्ली-NCR में जारी हुए ईंधन के दाम, चेक करें लेटेस्ट प्राइस
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बदलाव के बाद भारतीय तेल कंपनियों ने शुक्रवार को ईंधन की कीमत जारी की। उम्मीद है कि महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से कमी आ सकती है। भारतीय तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। अप्रैल-जून की तीसरी तिमाही में भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने बड़ा मुनाफा दर्ज किया है।
महंगाई के दौर में लोगों को राहत मिली है जहां हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है, पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने वैश्विक बेंचमार्क कीमतों के अनुसार दैनिक आधार पर अपने मूल्य जारी किए हैं।
आज के अपडेट के मुताबिक, सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, यानी वाहन चालक समान दरों पर ईंधन भरवा सकते हैं। हालांकि ईंधन की कीमतें हर शहर में अलग-अलग होती हैं, लेकिन मार्च 2024 से इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
| शहर | पेट्रोल कीमत (रुपये/लीटर) | डीजल कीमत (रुपये/लीटर) | ||
|---|---|---|---|---|
| दिल्ली | 94.72 | 87.62 | ||
| मुंबई | 103.44 | 89.97 | ||
| जयपुर | 104.88 | 90.36 | ||
| नोएडा | 94.66 | 87.76 | ||
| चेन्नई | 100.85 | 92.44 | ||
| कोलकाता |
| 90.76 | ||
| लखनऊ | 94.65 | 87.76 | ||
| बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 | ||
| हैदराबाद | 107.41 | 95.65 |