लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: अनलॉक-1 में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 6, 2020 06:40 IST

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Open in App
ठळक मुद्दे मई के शुरुआती हफ्ते में सरकार ने पेट्रोल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये बढ़ा दिया था। आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन/अनलॉक-1 की वजह से पेट्रोल-डीजल के भाव काफी दिनों से स्थिर बने हुए हैं। पेट्रोल-डीजल की मांगे भी कोरोना लॉकडाउन में काफी कम हो गए हैं। लेकिन  लॉकडाउन-4 के बाद सरकार द्वारा लगाए गए अनलॉक-1 में पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ी है। आवाजाही में लोगों को छूट मिली है। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के बाद पिछले कई दिनों से इसके दाम स्थिर हैं। शनिवार (6 जून) को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 71.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 78.32 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.30 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 75.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं डीजल की बात करे तो दिल्ली में डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 68.21 रुपये और कोलकाता में 65.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 68.22 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत ( 6 जून, 2020)

आगरा- 73.78 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.16 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 74.05 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 79.41 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 73.55 रुपये/लीटरभोपाल- 77.58 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 71.72 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत ( 6 जून, 2020)

आगरा- 63.69 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 65.19 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 63.99 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 69.31 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 65.96 रुपये/लीटरभोपाल- 68.29 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 67.73 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 62.03 रुपये/लीटर

 सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

मई के शुरुआती हफ्ते में सरकार ने पेट्रोल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये बढ़ा दिया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें दो दशक के निचले स्तर पर चली गई हैं। इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए सरकार ने यह निर्णय किया है। हालांकि इस शुल्क बढ़ोत्तरी के बावजूद पेट्रोल के दाम 71.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 69.39 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित बने रहे।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावडीजलपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?