लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: फिर बढ़े आज पेट्रोल-डीजल के दाम, पिछले 9 दिनों में 8वीं बार हुई वृद्धि, जानें अपने शहर का रेट

By विनीत कुमार | Updated: March 30, 2022 07:10 IST

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में पिछले 9 दिनों में आठ बार वृद्धि की गई है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम पांच से छह रुपये से अधिक बढ़ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे की वृद्धि हुई है।मुंबई में डीजल 100 रुपये के पार, यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 84 और 85 पैसे की वृद्धि हुई है।

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज एक बार फिर वृद्धि की गई है। 22 मार्च से दामों के बढ़ने के शुरू हुए सिलसिले के बाद डीजल के दाम पांच रुपये से अधिक बढ़ चुके हैं। ऐसे ही पेट्रोल के दाम भी छह रुपये से अधिक बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत कल के मुकाबले 80 पैसे अधिक 101.01 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है। ऐसे ही डीजल अब दिल्ली में 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल के दाम में भी 80 पैसे की वृद्धि की गई है।

मुंबई-चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दाम

इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 84 और 85 पैसे की वृद्धि हुई है। मुंबई में पेट्रोल आज 115.88 रुपये और डीजल 100.10 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 75 पैसे की वृद्धि के साथ इसकी कीमत 106.69 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की कीमत में 76 पैसे की वृद्धि हुई है और इसकी कीमत 96.76 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल आज 110.52 रुपये प्रति लीटर है। यहां 84 पैसे की वृद्धि हुई है। डीजल की कीमत 95.42 रुपये रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की कीमत में भी 80 पैसे की वृद्धि की गई है।

पेट्रोल-डीजल का आपके शहर में क्या है रेट?

आप SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते। ऐसे ही बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 पर आरएसपी कोड लिखकर पेट्रोल-डीजल की कीमत देख सकते हैं। वहीं एचपीसीएल उपभोक्ता 9222201122 नंबर पर HPPrice भेजकर कीमत जान सकते हैं।

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इसके बाद 23 मार्च को भी इनकी कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। तब से आठवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही पेट्रोल एवं डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि कीमतों को बढ़ाए जाने का सिलसिला कुछ दिन बाद शुरू हुआ। भारत अपनी तेल की जरूरतें पूरी करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है।  

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो