लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले, जानिए आज आपके शहर में क्या है कीमत

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 25, 2020 06:40 IST

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में लगभग शांति के बीच शनिवार को घरेलू बाजार में पेट्रोलियम इंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली देश में एकलौता ऐसा शहर बन गया है, जहां डीजल पेट्रोल से महंगा हो गया है। यह लगातार पांचवा दिन है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही हैं। इससे पहले हफ्ते के शुरुआत में दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे का उछाल आया था।

नई दिल्लीःपेट्रोल और डीजल की कीमतें आज शनिवार (25 जुलाई) को स्थिर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 25 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बीते 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। दिल्ली में शनिवार (25 जुलाई) को पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।  

वहीं डीजल की बात करें तो आज (25 जुलाई) दिल्ली में डीजल 81.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल 79.83 रुपये बिक रहा है। कोलकाता में डीजल 76.77 रुपये और  चेन्नई में डीजल 78.60 रुपये बिक रहा है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (25 जुलाई, 2020)आगरा- 80.82 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.91 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.09 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.27 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.04 रुपये/लीटरभोपाल- 88.08 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.01 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.41 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (25 जुलाई, 2020)आगरा- 73.22 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 78.86 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.58 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 80.91 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.59 रुपये/लीटरभोपाल- 80.95 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 79.73 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 72.91 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावडीजलपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत