लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल के भाव स्थिर, जानें अपने शहर का रेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 19, 2020 06:45 IST

Petrol-Diesel Price: अगस्त में सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। वहीं इस हफ्ते से पेट्रोल की कीमतों में 11 से 17 पैसे की बढ़ोतरी पिछले तीन दिनों से की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देडीजल की कीमत में 25 और 26 जुलाई को आखिरी बार उछाल देखा गया था। जुलाई में तकरीबन 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़े थे।पेट्रोल की कीमतों में पिछले एक महीने से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अगस्त से पहले पेट्रोल के दाम 5 पैसे प्रति लीटर बीते 29 जून को बढ़े थे।

नई दिल्ली:  पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि आज भी तेल कंपनियों ने सभी शहरों में पेट्रोल के दाम में इजाफा किया है। बीते दिन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता जैसे शहरों में 17 से 11 पैसे तक पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए थे। हालांकि डीजल के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। 

बुधवार (19 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में 87.58 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 83.99 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 82.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमतों में पिछले एक महीने से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अगस्त से पहले पेट्रोल के दाम 5 पैसे प्रति लीटर बीते 29 जून को बढ़े थे।

डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 80.11, कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है। 

जुलाई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए थे। डीजल की कीमत 25 और 26 जुलाई को आखिरी बढ़ी थी। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (19 अगस्त, 2020)आगरा- 81.15 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 78.32 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.41  रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.74 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.52 रुपये/लीटरभोपाल- 88.53 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.44 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.83 रुपये/लीटर 

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (19 अगस्त, 2020)आगरा- 73.51 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 79.11 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.86 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 81.28 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.88 रुपये/लीटरभोपाल- 81.26 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 80.03 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 73.21 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावडीजलपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?