Petrol-Diesel Price Today: गुरु नानक जयंती के दिन अपडेट हुए ईंधन के नए रेट, चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम
By अंजली चौहान | Updated: November 15, 2024 09:22 IST2024-11-15T09:15:29+5:302024-11-15T09:22:57+5:30
Petrol-Diesel Price Today: आज भारत में गुरु नानक पर्व मनाया जा रहा है इस मौके पर जानिए ईंधन के दाम

Petrol-Diesel Price Today: गुरु नानक जयंती के दिन अपडेट हुए ईंधन के नए रेट, चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol-Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर चालू है। वैश्विक बाजार में रोज आने वाले बदलावों के कारण तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों की ताजा कीमतें जारी करती है। इन कीमतों के आधार पर पूरे देश में तेल की बिक्री की जाती है। रेट जारी करने का यह सिलसिला साल 2017 से शुरू हुआ है जो अब तक चला आ रहा है। 2017 से पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं, इन अपडेट के लिए देश की प्रमुख तेल कंपनियां जिम्मेदार हैं।
हर दिन की तरह आज यानी 15 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी की गई हैं। चूंकि आज भारत में गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना अधिक होने वाला है। तो आज तेल के दाम बढ़े हैं या घटे यह देखना अवश्यक है।
आज के अपडेट के मुताबिक, सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, यानी वाहन चालक समान दरों पर ईंधन भरवा सकते हैं। हालांकि ईंधन की कीमतें हर शहर में अलग-अलग होती हैं, लेकिन मार्च 2024 से इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 13 नवंबर 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार है...,
शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.85 92.44
कोलकाता 103.94 90.76
नोएडा 94.66 87.76
लखनऊ 94.65 87.76
बेंगलुरु 102.86 88.94
हैदराबाद 107.41 95.65
जयपुर 104.88 90.36
त्रिवेंद्रम 107.62 96.43
भुवनेश्वर 101.06 92.91
बस कुछ मिनटों में आप भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
आप एसएमएस के जरिए भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आपको शहर के कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की नई कीमत की जानकारी ले सकते हैं। वहीं अगर आप HPCL के ग्राहक हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत पता कर सकते हैं।