लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: अनलॉक-1 में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 11, 2020 07:05 IST

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार (10 जून) के मुकाबले आज तकरीबन 40 पैसे पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन/अनलॉक-1 में आज (11 जून) फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 83 दिनों के अंतराल के बाद कीमतों की दैनिक आधार पर फिर समीक्षा शुरू की है, जिसके बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले लगातार चार-पांच दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

गुरुवार (11 जून) को दिल्ली में पेट्रोल 73.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 80.40 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 75.36 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 77.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बुधवार के मुकाबले तकरीबन 40 पैसे पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। 

वहीं डीजल की बात करे तो दिल्ली में डीजल 71.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 70.35 रुपये और कोलकाता में 67.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 70.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत ( 11 जून, 2020)आगरा- 75.43 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 69.18 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 75.70 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 81.48 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 75.77 रुपये/लीटरभोपाल- 79.80 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 73.89 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 70.67 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत ( 11 जून, 2020)आगरा- 65.41 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.29 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 65.71 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 71.43 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 68.09 रुपये/लीटरभोपाल- 70.43 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 69.93 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 64.02 रुपये/लीटर

पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

 सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी ऐसे कर सकते हैं चेक

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

मई के शुरुआती हफ्ते में सरकार ने पेट्रोल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये बढ़ा दिया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें दो दशक के निचले स्तर पर चली गई हैं। इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए सरकार ने यह निर्णय किया है। हालांकि इस शुल्क बढ़ोत्तरी के बावजूद पेट्रोल के दाम 71.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 69.39 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित बने रहे।

पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत तेल आयात करता

तेल कंपनियों ने हालांकि, उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का भार ग्राहकों पर नहीं डाला, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ उसे समायोजित कर दिया गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण कच्चे तेल की कीमत अप्रैल में एक दशक के सबसे निचले स्तर पर जा पहुंची थी। भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत तेल आयात करता है। अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव के कारण तेल कीमतों की दैनिक समीक्षा को रोक दिया गया था। अब जबकि बाजार में कुछ हद तक स्थिरता दिखने लगी है दैनिक मूल्य समीक्षा शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावडीजलपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?