लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price Today: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितना महंगा हुआ तेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2021 09:10 IST

नए रेट के मुताबिक दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 105.49 रुपये और डीजल के लिए 94.22 रुपये चुकाने होंगे। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के लिए 111.43 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के लिए 102.15 रुपये प्रति लीटर देने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ रहे हैं कच्चे तेल के दामदिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल 35-35 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा

डीजलपेट्रोल के रोजाना बढ़ते दाम अब जनता का तेल निकाल रहे हैं। आज शनिवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल 35 पैसे तो वहीं पेट्रोल में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बढ़े हुए दाम के अनुसार, यहां अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 105.49 रुपये और डीजल के लिए 94.22 रुपये चुकाने होंगे। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के लिए 111.43 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के लिए 102.15 रुपये प्रति लीटर देने होंगे। सिर्फ अक्टूबर महीन में पेट्रोल जहां 3.85 रुपये महंगा हुआ है तो वहीं डीजल की कीमतों में 4 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 

शहरों में पेट्रोल की कीमत

दिल्ली: पेट्रोल - 105.49 प्रति लीटर; डीजल -  94.22  प्रति लीटरमुंबई: पेट्रोल - 111.43 प्रति लीटर; डीजल - 102.15 प्रति लीटरकोलकाता: पेट्रोल - 106.11 प्रति लीटर; डीजल - 97.33 प्रति लीटरचेन्नई: पेट्रोल - 102.70 प्रति लीटर; डीजल - 98.59 प्रति लीटर

विश्व बाजार में लगातार बढ़ रहे हैं तेल के दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जिसका असर भारत में भी देखा जा रहा है। देश के कई शहरों में तेल सौ रूपये प्रति लीटर के पार जा चुका है, वहीं कुछ जगह पर डीजल भी 100 रूप से ऊपर प्रति लीटर बिक रहा है।  

आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम, ऐसे जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलडीजल का भावडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?