लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दामों में स्थिरता बरकरार, जानें आपके शहर में 12 जुलाई के रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2020 06:28 IST

दिल्ली में डीजल 80.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल आज 79.05 रुपये/लीटर है। पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का भाव पेट्रोल से ज्यादा है।आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है।

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले कुछ दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का भाव पेट्रोल से ज्यादा है। रविवार (12 जुलाई) को दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

वहीं, डीजल की बात करें दिल्ली में डीजल 80.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल आज 79.05 रुपये/लीटर है। कोलकाता में डीजल 75.89 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 77.91 रुपये/लीटर बिक रहा है। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (12 जुलाई, 2020)

आगरा- 80.82 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.91 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.09 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.27 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.04 रुपये/लीटरभोपाल- 88.08 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.01 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.41 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (12 जुलाई, 2020)

आगरा- 72.48 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 78.07 रुपये/लीटरप्रयागराज- 72.83 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 80.14 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 76.79 रुपये/लीटरभोपाल- 80.17 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 78.92 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 72.18 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं आप पेट्रोल के दाम

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

 सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल का दाम तय करती है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक