लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: मध्य प्रदेश के इस शहर में पेट्रोल 120 के पार, डीजल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देखें दाम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 28, 2021 13:45 IST

Petrol Diesel Price: मध्य प्रदेश के सीमावर्ती अनूपपुर जिले ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का खामियाजा भुगत रहे हैं। बुधवार को जिले में पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर और डीजल 110 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअनूपपुर में पेट्रोल की सबसे कम बिक्री कीमत 119.45 रुपये है।पेट्रोल की कीमत में मध्य प्रदेश के सभी राज्य कर शामिल हैं।अनूपपुर में पेट्रोल पंप की कुल संख्या 11 हैं।

Petrol Diesel Price: मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले अनूपपुर में पेट्रोल और डीजल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ईंधन के दामों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। आज अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 120.16 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 109.32 रुपये प्रति लीटर है, जो 28 अक्टूबर 2021 से प्रभावी है।

मध्य प्रदेश के सीमावर्ती अनूपपुर जिले ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का खामियाजा भुगत रहे हैं। बुधवार को जिले में पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर और डीजल 110 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया था। इसी तरह छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे बालाघाट जिले में पेट्रोल की कीमत 119.23 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे अनूपपुर के बिजुरी कस्बे में पेट्रोल पंप के मालिक अभिषेक जायसवाल ने कहा कि मंगलवार को 36 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल कीमत 120.4 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीमत 37 पैसे की वृद्धि के बाद 109.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

जायसवाल ने कहा कि पेट्रोलियम जिला मुख्यालय से लगभग 250 किलोमीटर दूर जबलपुर तेल डिपो से अनूपपुर लाया जाता है इसलिए उच्च परिवहन लागत के कारण राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में जिले में ईंधन महंगा है।

बालाघाट में लालबर्रा रोड पर एक पेट्रोल पंप के मालिक रवि वैद्य ने बताया कि बालाघाट में पेट्रोल और डीजल की कीमत 37 पैसे की बढ़ोतरी के बाद क्रमश: 119.23 रुपये और 108.20 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। इस बीच, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पेट्रोल पंप के मालिक ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 36 पैसे की वृद्धि के बाद 116.62 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 37 पैसे के वृद्धि के बाद 106.01 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

पेट्रोल पंप मालिकों के अनुसार सीमावर्ती जिलों में ईंधन का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है क्योंकि ज्यादातर वाहन मालिक महाराष्ट्र या छत्तीसगढ़ से ईंधन भरना पसंद करते हैं क्योंकि वहां पेट्रोल और डीजल सस्ता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावमध्य प्रदेशभोपालएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?