लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल जारी, दिल्ली में 104 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2021 09:30 IST

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल 35 पैसे तो वहीं पेट्रोल में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल जहां 29 पैसे महंगा हुआ है तो वहीं डीजल के दाम में 37 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.14 रुपये दो डीजल के लिए 92.17 देने होंगे।मुंबई में पेट्रोल के लिए 110.29 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के लिए 100.66 रुपये प्रति लीटर देने होंगे।

आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल 35 पैसे तो वहीं पेट्रोल में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बढ़े हुए दाम के अनुसार, यहां अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.14 रुपये दो डीजल के लिए 92.82 देने होंगे। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल जहां 29 पैसे महंगा हुआ है तो वहीं डीजल के दाम में 37 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया है। मुंबई में अब नई कीमत के अनुसार, जहां पेट्रोल के लिए 110.29 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के लिए 100.66 रुपये प्रति लीटर देने होंगे।

इन शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार

दिल्ली मुंबई के अलावा देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत शतक के आंकड़े को भी पार कर गई है। कोलकाता, चेन्नई के अलावा अन्य शहरों में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है। वहीं डीजल के बढ़ रहे दाम भी आसमान छू रहे हैं। दिल्ली: पेट्रोल - 104.14 प्रति लीटर; डीजल - 92.82 प्रति लीटरमुंबई: पेट्रोल - 110.29 प्रति लीटर; डीजल - 100.66 प्रति लीटरकोलकाता: पेट्रोल - 104.80 प्रति लीटर; डीजल - 95.93 प्रति लीटरचेन्नई: पेट्रोल - 101.53 प्रति लीटर; डीजल - 97.53 प्रति लीटरचंडीगढ़: पेट्रोल - 100.24 प्रति लीटर; डीजल - 92.55 प्रति लीटर 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हुई ढाई फीसदी की वृद्धि

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। आलम ये है कि 2014 के बाद से तेल की कीमतों ढाई फीसदी उछाल आया है। दरअलल, इसका कारण कच्चे तेल की सप्लाई में लगातार गिरावट को बताया जा रहा है, जबकि इसकी मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में कच्चे तेल की बढ़ना लाजमी है। इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन, मतलब शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.44 डॉलर तेज हो कर 82.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.05 डॉलर बढ़ कर 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम, ऐसे जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलडीजलबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार