लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे तो डीजल 35 पैसा हुआ महंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2021 08:02 IST

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल 35 पैसे तो वहीं पेट्रोल में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बढ़े हुए दाम के अनुसार, यहां अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.14 रुपये की बजाय 104.44 रुपये और डीजल के लिए 92.82 की बजाय 93.17 रुपये चुकाने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे10 दिनों में डीजल 3.30 रुपये और पेट्रोल 2.80 रुपये हुआ महंगाअंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल पहुंची 

डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल 35 पैसे तो वहीं पेट्रोल में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बढ़े हुए दाम के अनुसार, यहां अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.14 रुपये की बजाय 104.44 रुपये और डीजल के लिए 92.82 की बजाय 93.17 रुपये चुकाने होंगे। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल जहां 29 पैसे महंगा हुआ है तो वहीं डीजल के दाम में 37 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया है। मुंबई में अब नई कीमत के अनुसार, जहां पेट्रोल के लिए 110.41 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के लिए 103.03 रुपये प्रति लीटर देने होंगे।

इन शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार

दिल्ली: पेट्रोल - 104.44 प्रति लीटर; डीजल - 93.17  प्रति लीटरनोएडा: पेट्रोल - 101.70 प्रति लीटर; डीजल - 93.80  प्रति लीटरमुंबई: पेट्रोल - 110.41 प्रति लीटर; डीजल - 103.03 प्रति लीटरकोलकाता: पेट्रोल - 105.05 प्रति लीटर; डीजल - 96.24 प्रति लीटरचेन्नई: पेट्रोल - 101.76 प्रति लीटर; डीजल - 97.56 प्रति लीटरचंडीगढ़: पेट्रोल - 100.49 प्रति लीटर; डीजल - 92.86 प्रति लीटर 

10 दिनों में डीजल 3.30 रुपये और पेट्रोल 2.80 रुपये हुआ महंगा

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं। आलम ये है कि अक्टूबर के दस दिनों में पेट्रोल जहां 2 रुपये 80 पैसे तक महंगा हो चुका है तो वहीं डीजल 3 रुपये 30 पैसे तक महंगा हो गया है। सितंबर के आखिरी दिनों से लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। 

आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम, ऐसे जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?