लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: आज फिर महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल में स्थिरता बरकरार, जानें आपके शहर में 13 जुलाई के रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2020 06:36 IST

Petrol-Diesel Price: आज यानि 13 जुलाई को एक बार फिर दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं पेट्रोल के दामों में पिछले कई दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देआप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है।

नई दिल्ली:डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज यानि 13 जुलाई को एक बार फिर दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं पेट्रोल के दामों में पिछले कई दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का भावपेट्रोल से ज्यादा है। सोमवार (13 जुलाई) को दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

वहीं, डीजल की बात करें दिल्ली में डीजल 80.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल आज 79.17 रुपये/लीटर है। कोलकाता में डीजल 76.05 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 78.01 रुपये/लीटर बिक रहा है। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (13 जुलाई, 2020)

आगरा- 80.82 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.91 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.09 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.27 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.04 रुपये/लीटरभोपाल- 88.08 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.01 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.41 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (13 जुलाई, 2020)

आगरा- 72.59 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 78.19 रुपये/लीटरप्रयागराज- 72.94 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 80.25 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 76.91 रुपये/लीटरभोपाल- 80.28 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 79.04 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 72.29 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं आप पेट्रोल के दाम

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

 सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल का दाम तय करती है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो