लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: डीजल और हुआ सस्ता, पेट्रोल में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए 22 सितंबर को अपने शहर का रेट

By अनुराग आनंद | Updated: September 22, 2020 06:24 IST

डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में सोमवार की कीमत से 15 पैसा सस्ता होकर डीजल आज (मंगलवार) 71.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में डीजल 77.87 कोलकाता में डीजल 74.94 रुपये लीटर बिक रहा है। दिल्ली में पेट्रोल 81.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।मुंबई में 87.82 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 84.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्लीःईंधन के दामों में लगातार कमी देखी जा रही है। इस बीच यदि आज (मंगलवार) की बात करें तो पेट्रोल की कीमत स्थिर रही है, जबकि डीजल और सस्ता हुआ है। मंगलवार (22 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल 81.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई में 87.82 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 84.21 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 82.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में सोमवार की कीमत से 15 पैसा सस्ता होकर डीजल आज (मंगलवार) 71.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 77.87 कोलकाता में डीजल 74.94 रुपये और चेन्नई में डीजल 76.85 रुपये बिक रहा है।

उद्योग जगत के प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, एक सितंबर से 15 सितंबर के बीच पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 2.2 प्रतिशत और पिछले महीने की तुलना में सात प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, डीजल की बिक्री में गिरावट जारी रही। सितंबर महीने में यह सालाना आधार पर छह प्रतिशत और मासिक आधार पर 19.3 प्रतिशत कम रही है। यह पहली बार है जब दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक देश में पेट्रोल की बिक्री में 25 मार्च से देश भर में लागू लॉकडाउन के बाद हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (22 सितंबर, 2020)

आगरा- 81.33 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 78.55 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.60 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.98 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.78 रुपये/लीटरभोपाल- 88.78 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.69 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 78.06 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (22 सितंबर, 2020)

आगरा- 71.50 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 76.84 रुपये/लीटरप्रयागराज- 71.80 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 79.04 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 75.64 रुपये/लीटरभोपाल- 79.02 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 77.72 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 71.11 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी