लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज उछाल नहीं, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 07:41 IST

पेट्रोल के दाम में मामूली उछाल है जबकि डीजल के रेट आज स्थिर हैं। कोलकाता में पेट्रोल 76.79 रुपये, मुंबई में 79.77 और चेन्नई में 77.03 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल के दाम में मामूली उछाल, डीजल के रेट में आज कोई बदलाव नहींदिल्ली में 74.17 रुपये की दर से बिक रहा है आज पेट्रोल

पिछल 8 दिनों से पेट्रोल-डीजल के रेट में जारी उछाल आज थम गई है। दिल्ली में पेट्रोल के रेट में आज कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गई है। पेट्रोल 74.13 रुपये प्रति लीटर की दर से दिल्ली में बिक रहा है। डीजल के भी दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह कल के रेट के अनुसार 66.07 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हुये हमलों के बाद से ही पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल के रेट में लगातार वृद्धि देखी जा रही थी। सऊदी अरब द्वारा भारत को हर महीने 20 लाख टन कच्चे तेल की आपूर्ति की जाती है। सऊदी अरब द्वारा भारत को हर महीने 20 लाख टन कच्चे तेल की आपूर्ति की जाती है। 

दूसरे शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट

कोलकाता में पेट्रोल 76.79 रुपये, मुंबई में 79.77 और चेन्नई में 77.03 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। कोलकाता में डीजल आज 69.46 रुपये, मुंबई में 70.34 रुपये और चेन्नई में 70.88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?