लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: आसमान छू रहे हैं पेट्रोल के दाम, लगातार आठवें दिन भी हुई बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर का रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 24, 2019 07:55 IST

Petrol-Diesel Price: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल के दाम लगातार आसमान छूते जा रहे हैं। मंगलवार (24 सितंबर) को भी इसमें बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि डीजल के दामों में मामूली कटौती हुई है।लगातार सातवें दिन पेट्रोल की कीमत में वृद्धि हुई है। दिल्ली में आज पेट्रोल पर 26 पैसे बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद अब यह 74.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

पेट्रोल के दाम लगातार आसमान छूते जा रहे हैं। मंगलवार (24 सितंबर) को भी इसमें बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि डीजल के दामों में मामूली कटौती हुई है। लगातार सातवें दिन पेट्रोल की कीमत में वृद्धि हुई है। दिल्ली में आज पेट्रोल पर 26 पैसे बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद अब यह 74.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं, डीजल पर पांच पैसे कम किए गए हैं। दिल्ली में डीजल की कीमत 67.1 रुपये हो गई है।

इससे पहले सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे का उछाल देखा गया था और यह 73.91 रुपये प्रति लीटर हो गया था। इसके अलावा डीजल में 24 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी और डीजल के दाम 66.96 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हुये हमलों के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के रेट में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

बता दें सऊदी अरामको के संयंत्रों पर ड्रोन हमलों के बाद से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति में लगभग पांच प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, सऊदी अरब ने कहा है कि वह आपूर्ति को जल्द सामान्य कर लेगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस झटके का असर वैश्विक बाजारों पर कई वर्ष तक दिखाई देगा। सऊदी अरब द्वारा भारत को हर महीने 20 लाख टन कच्चे तेल की आपूर्ति की जाती है। 

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

कोलकाता में पेट्रोल 76.79  रुपये, मुंबई में 79.77 और चेन्नई में 77.03 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। कोलकाता में डीजल आज 69.46 रुपये, मुंबई में 70.34 रुपये और चेन्नई में  69.33  रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो