लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: फिर बढ़े दाम, दिल्ली में 29 पैसे और महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए अपने शहर का रेट

By विनीत कुमार | Updated: September 23, 2019 07:40 IST

Petrol-Diesel Price: कोलकाता में पेट्रोल 76.52 रुपये, मुंबई में 79.55 और चेन्नई में 76.80 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार वृद्धि जारी हैदिल्ली में पेट्रोल का आज दाम 73.91 रुपये प्रति लीटर, डीजल के दाम में भी उछाल

दिल्ली में पेट्रोल के रेट में आज भी वृद्धि दर्ज की गई है। पेट्रोल 29 पैसे की उछाल से आज 73.91 रुपये प्रति लीटर की दर से दिल्ली में बिक रहा है। इससे पहले कल (रविवार) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.62 रुपये प्रति लीटर थी। यह लगातार सातवां दिन है जब पेट्रोल की कीमत में वृद्धि हुई है। डीजल के भी दाम में 24 पैसे की बढोतरी हुई है। दिल्ली में आज डीजल के दाम 66.96 रुपये प्रति लीटर हैं। सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हुये हमलों के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के रेट में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

सऊदी अरामको के संयंत्रों पर ड्रोन हमलों के बाद से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति में लगभग पांच प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, सऊदी अरब ने कहा है कि वह आपूर्ति को जल्द सामान्य कर लेगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस झटके का असर वैश्विक बाजारों पर कई वर्ष तक दिखाई देगा। सऊदी अरब द्वारा भारत को हर महीने 20 लाख टन कच्चे तेल की आपूर्ति की जाती है। 

दूसरे शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट

कोलकाता में पेट्रोल 76.52 रुपये, मुंबई में 79.55 और चेन्नई में 76.80 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। कोलकाता में डीजल आज 69.32 रुपये, मुंबई में 70.19 रुपये और चेन्नई में 70.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक