लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price 21 August: लगातार 20वें दिन स्थिर रहे डीजल के दाम, पेट्रोल की कीमतों में फिर हुआ इजाफा, जानें अपने शहर का रेट

By सुमित राय | Updated: August 21, 2020 06:56 IST

Petrol Diesel Price, 21 August: पेट्रोल का दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है, हालांकि डीजल की कीमतें लगातार 20वें दिन भी स्थिर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतें दिल्ली में 19 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई हैं।21 अगस्त को लगातार 20वें दिन डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

सरकारी तेल कंपनियों ने आज (21 अगस्त) को लगातार 20वें दिन डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन पेट्रोल की कीमतें दिल्ली में 19 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं। पेट्रोल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।

19 पैसे की बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार (21 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल 81.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई में 87.87 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 84.26 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 82.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मुंबई में डीजल 80.11, कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है।

जुलाई में 1.6 रुपये महंगा हुआ था डीजल

जुलाई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए थे। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

जानें पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर)डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)
दिल्ली81.1973.56
मुंबई87.8780.11
चेन्नई84.2678.86
कोलकाता82.7277.06
नोएडा81.6873.87
फरीदाबाद79.6474.28
रांची80.8377.78
बेंगलुरु83.8377.88
पटना83.8378.72
चंडीगढ़78.1173.21
लखनऊ81.5873.77

अपने शहर में आज के भाव इस तरह करें चेक

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप पर भी पेट्रोल डीजल के दाम चेक कर सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलडीजलडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें