लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल के भाव लगातार 19वें दिन स्थिर, जानें अपने शहर का रेट

By सुमित राय | Updated: August 20, 2020 07:30 IST

Petrol Diesel Price, 20 August: पेट्रोल का दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है, हालांकि डीजल की कीमतें लगातार 19वें दिन भी स्थिर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई है और दिल्ली में यह प्रति लीटर 10 पैसे महंगा हुआ है। हालांकि इस बीच डीजल की कीमत लगातार 19वें दिन भी स्थिर है।20 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस प्रकोप से बीच अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की चुनौती के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की है और दिल्ली में यह प्रति लीटर 10 पैसे महंगा हुआ है। हालांकि इस बीच डीजल की कीमत लगातार 19वें दिन भी स्थिर है। इससे पहले बुधवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम स्थिर रहे थे, जबकि उससे पहले लगातार 3 दिनों तक पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ था।

गुरुवार (20 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई में 87.68 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 84.09 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 82.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 80.11, कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है।

जुलाई में सिर्फ डीजल ही हुआ था महंगा

जुलाई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए थे। डीजल की कीमत 25 और 26 जुलाई को आखिरी बढ़ी थी। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

जानें पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर)डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)
दिल्ली81.0073.56
मुंबई87.6880.11
चेन्नई84.0978.86
कोलकाता82.5377.06
नोएडा81.5373.87
रांची80.6977.78
बेंगलुरु83.6377.88
पटना83.6878.72
चंडीगढ़77.9373.21
लखनऊ81.4373.77

अपने शहर में आज के भाव इस तरह करें चेक

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलडीजल का भावडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?