लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज लगातार दूसरे दिन उछाल, जानिए क्या है आपके शहर में रेट

By विनीत कुमार | Updated: September 18, 2019 08:10 IST

Petrol-Diesel Price: सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हुए हमले का असर मंगलवार को व्यापक तौर पर दिखा जब पेट्रोल-डीजल के रेट में उछाल देखी गई। आज हालांकि, दाम स्थिर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 72.46 रुपये प्रति लीटर, कल आई थी 14 पैसे की उछालदिल्ली में डीजल 65.85 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 78.07 रुपये प्रति लीटर है डीजल का दाम

सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हाल में हुये हमलों का असर पेट्रोल-डीजल के रेट पर भी नजर आ रहा है। लगातार दूसरे दिन दिल्ली में पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 29 पैसे महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल आज 72.46 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

इससे पहले कच्चे तेल बाजार में उथल-पुथल के बीच पांच जुलाई के आम बजट के दिन के बाद सबसे बड़ा उछाल मंगलवार को दर्ज किया गया। दिल्ली में पेट्रोल का दाम मंगलवार को 14 पैसे बढ़ गया था और यह 72.17 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था।

डीजल मंगलवार को 15 पैसे तेज हो कर 65.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। आज भी डीजल के रेट में उछाल है। दिल्ली में आज डीजल 65.85 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 75.12 रुपये, मुंबई में 78.07 और चेन्नई में 75.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

जानें अन्य शहरों में डीजल की कीमत

कोलकाता में डीजल आज 68.21 रुपये, मुंबई में 69.01 रुपये और चेन्नई में 69.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक