लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: लॉकडाउन के चलते आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें 18 अप्रैल को आपके शहर का रेट

By स्वाति सिंह | Updated: April 18, 2020 06:25 IST

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।   

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातर स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

नई दिल्लीः कोरोना लॉकडाउन के चलते पेट्रोल-डीजल की मांग कम हो रही है, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातर स्थिर हैं। शनिवार को (18 अप्रैल) को दिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में 76.31 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.30 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 72.28 रुपये प्रति लीटर है। 

डीजल के की बात करें तो दिल्ली में डीजल की कीमत आज 62.29 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 66.21 रुपये और कोलकाता में 65.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 65.71 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल- डीजल के दाम आखिरी बार 16 मार्च को संशोधित किए गए थे। 

देश के अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (18 अप्रैल, 2020)आगरा- 71.72 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.16 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 72.03 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 76.38 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 73.55 रुपये/लीटरभोपाल- 77.58 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 68.58 रुपये/लीटरचंडीगढ़-  65.82 रुपये/लीटर

देश अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (18 अप्रैल, 2020)आगरा- 62.64 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 65.19 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 62.99 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 66.30 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 65.96 रुपये/लीटरभोपाल- 68.29 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 66.70 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 59.30 रुपये/लीटर

इसी बीच माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की मांग में माह के दूसरे पखवाड़े में तेजी आने की उम्मीद है। सरकार ने 20 अप्रैल के बाद ट्रकों को चलाने और ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और उद्योगों को कामकाज की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ (बंद) के कारण पेट्रोल और डीजल की मांग में काफी गिरावट आई है। देशव्यापी बंद के कारण कारखानों में कामकाज ठप होने, सड़क एवं रेल परिवहन बंद होने तथा उड़ानें निलंबित होने के कारण पेट्रोल और डीजल की बिक्री 66 प्रतिशत से अधिक कम हुई है जबकि विमान ईंधन की खपत में 90 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है। 

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।   

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो