लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: जानिए लॉकडाउन के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमत, आज एक अप्रैल को आपके शहर में क्या है रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 1, 2020 06:41 IST

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। दिल्ली में डीजल कीमत 62.29 रुपये प्रति लीटर है।

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले एक पखवाड़े से स्थिर हैं और बुधवार (01 अप्रैल) को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में 75.30 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 72.29 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपये प्रति लीटर है। 

डीजल के दामों की बात करें तो दिल्ली में डीजल कीमत 62.29 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 65.21 रुपये और कोलकाता में 64.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 65.71 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (01 अप्रैल, 2020)

आगरा- 71.72 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.16 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 72.03 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 76.38 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 71.97 रुपये/लीटरभोपाल- 77.58 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 68.58 रुपये/लीटरचंडीगढ़-  65.82 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (01 अप्रैल, 2020)

आगरा- 62.63 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 65.19 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 62.99 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 66.30 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 64.41 रुपये/लीटरभोपाल- 68.29 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 66.70 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 59.30 रुपये/लीटर

16 मार्च को को हुआ था पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव

पेट्रोल, डीजल के दाम आखिरी बार 16 मार्च को दाम संशोधित किए गए थे और तब से तेल कंपनियां सरकार द्वारा दोनों ईंधनों में तीन रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क वृद्धि को समायोजित करने में लगीं हैं। सरकार की तरफ से पेट्रोल, डीजल के उत्पाद शुल्क में तीन रुपये लीटर की वृद्धि से इनके दाम बढ़ सकते थे लेकिन तेल कंपनियों ने वैश्विक बाजार में तेल के दामों में गिरावट का लाभ उठाते हुए इसका बोझ अपने ऊपर ही रखा तथा ईंधन के खुदरा मूल्यों को नहीं बढाया।

सरकार ने इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में आठ रुपये लीटर तक की अतिरिक्त वृद्धि करने की भी अनुमति ली है। आने वाले समय में सरकार इसमें यदि और वृद्धि करना चाहे तो कानून में उसके लिये पहले ही प्रावधान कर लिया गया है।

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।  

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावडीजलपेट्रोलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो