लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आपके शहर का रेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 9, 2020 06:43 IST

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ में पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ा दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। देश में अप्रैल माह के दौरान ईंधन की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के बीच देश के राज्यों की कई सरकारों ने वैट बढ़ा दिया है, जिसके बाद पिछले कुछ दिनों में वहां पेट्रोल -डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। हालांकि बीते दिन से आज (9 मई) पेट्रोल -डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 71.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है मुंबई में 76.31 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.30 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 75.54 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल के की बात करें तो अब दिल्ली में डीजल की कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 66.21 रुपये और कोलकाता में 65.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 68.22 रुपये प्रति लीटर है। 

देश के अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (09 मई, 2020)आगरा- 73.78 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.16 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 74.05 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 77.39 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 73.55 रुपये/लीटरभोपाल- 77.58 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 68.58 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 68.62 रुपये/लीटर

देश अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (09 मई, 2020)आगरा- 63.69 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 65.19 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 63.99 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 67.30 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 65.96 रुपये/लीटरभोपाल- 68.29 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 66.70 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 62.03 रुपये/लीटर

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मांग नहीं होने के कारण पिछले माह ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 18.10 डॉलर के निम्न स्तर पर पहुंच गई थी। यह 1999 के बाद से सबसे कम कीमत थी। हालांकि इसके बाद कीमतों में थोड़ी वृद्धि हुई और यह 28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।   

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें