लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: जानिए लॉकडाउन के बीच आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, 7 मई को आपके शहर में किस रेट से हो रही है बिक्री

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2020 06:21 IST

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।   

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल का भाव 71.26 रुपये लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल की कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के बीच कई सरकारें वैट बढ़ा रही हैं। हालांकि पेट्रोल -डीजल की कीमतों में गुरुवार (07 मई) को कोई इजाफा नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 71.26 रुपये लीटर हो गया है। मुंबई में 76.31 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.30 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 75.54 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल के की बात करें तो अब दिल्ली में डीजल की कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 66.21 रुपये और कोलकाता में 65.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 68.22 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल पर अब वैट 27 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत और डीजल पर 16.75 प्रतिशत से 30 प्रतिशत हो गया है। इस बढ़ोतरी से दिल्ली सरकार को सालाना 900 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। 

देश के अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (07 मई, 2020)

आगरा- 71.76 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.16 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 72.03 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 77.39 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 73.55 रुपये/लीटरभोपाल- 77.58 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 68.58 रुपये/लीटर

देश अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (07 मई, 2020)

आगरा- 62.69 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 65.19 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 62.99 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 67.30 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 65.96 रुपये/लीटरभोपाल- 68.29 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 66.70 रुपये/लीटर

चंडीगढ़ में पेट्रोल, डीजल करीब तीन रुपए लीटर महंगा हुआ

चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने जा रही है। संघ शासित प्रदेश के प्रशासन ने बुधवार को ईंधन पर मूल्यवर्धित (वैट) कर में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। चंडीगढ़ में अब पेट्रोल 2.8 रुपये की वृद्धि के साथ 68.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.72 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 62.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वैट में वृद्धि से पहले चंडीगढ़ में पेट्रोल 65.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 59.30 रुपये प्रति लीटर था। एक दिन पहले पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में बढ़ोतरी की थी। 

ईंधन की मांग में भारी गिरावट

देश में अप्रैल माह के दौरान ईंधन की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियों के थमने और आवागमन बंद रहने से ईंधन मांग में करीब 70 प्रतिशत तक की गिरावट रही। हालांकि, एलपीजी की मांग में इस दौरान 12 प्रतिशत तक वृद्धि रही। पेट्रोलियम उद्योग का कहना है कि पिछले 10 दिन के दौरान मांग बढ़ने के संकेत हैं। 

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।   

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?