लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: जानिए लॉकडाउन के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमत, 04 मई को आपके शहर क्या है रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 4, 2020 06:41 IST

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।दिल्ली में डीजल की कीमत आज 62.29 रुपये प्रति लीटर है।

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल कीमतों में सोमवार (04 मई) को लगातार 51वें दिन बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में 76.31 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.30 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 72.28 रुपये प्रति लीटर है। बाजार मूल्य या बिना सब्सिडी वाले मिट्टी के तेल या केरोसिन का दाम 13.3 प्रति की कटौती के साथ 39,678.47 रुपये प्र्रति किलोलीटर (39.67 रुपये प्रति लीटर) पर आ गया है। इस तरह केरोसिन का दाम भी पेट्रोल और डीजल से काफी कम है। 

डीजल के की बात करें तो दिल्ली में डीजल की कीमत आज 62.29 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 66.21 रुपये और कोलकाता में 65.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 65.71 रुपये प्रति लीटर है। 

देश के अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (04 मई, 2020)

आगरा- 71.72 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.16 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 72.03 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 76.38 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 73.55 रुपये/लीटरभोपाल- 77.58 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 68.58 रुपये/लीटरचंडीगढ़-  65.82 रुपये/लीटर

देश अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (04 मई, 2020)

आगरा- 62.64 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 65.19 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 62.99 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 66.30 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 65.96 रुपये/लीटरभोपाल- 68.29 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 66.70 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 59.30 रुपये/लीटर

विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में 23 प्रतिशत की भारी कटौती की गई है। यह कटौती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से हुई है। एटीएफ की लागत पेट्रोल और डीजल की तुलना में एक-तिहाई यानी करीब 33 प्रतिशत रह गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 6,812.62 रुपये प्रति किलोलीटर या 23.2 प्रतिशत की कटौती के साथ 22,544.75 रुपये प्रति किलोलीटर रह गया है। इस तरह विमान ईंधन का दाम पेट्रोल की तुलना में एक-तिहाई रह गया है। 

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।   

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावडीजलपेट्रोलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक