लाइव न्यूज़ :

इन राज्यों में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सरकार जल्द ही घटा सकती है वैट

By स्वाति सिंह | Updated: September 9, 2018 17:42 IST

पाटिल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरोध में सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद हिमालच प्रदेश में भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रभावी होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 9 सितंबर: पंजाब और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल जल्दी ही सस्ता हो सकता है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने रविवार को यह जानकारी यहां दी।

पाटिल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस शांसित पंजाब और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों को पेट्रोलियम उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के लिए पहले ही कहा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वैट में दो प्रतिशत की कमी की थी।

पाटिल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरोध में सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद हिमालच प्रदेश में भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रभावी होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान आवश्यक सामग्रियों के दाम तेजी से बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान कच्चे तेल का दाम काफी उच्च स्तर पर था पर इसके बाद भी देश में पेट्रोलियम उत्पादों की दरें कम थीं।

उन्होंने कहा कि जनता 2019 के आगामी चुनाव में भाजपा को सबक देगी।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक रविवार (9 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.50 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 87.89 रुपये प्रति लीटर रहेगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :पेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत