लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पेट्रोल 95 रुपये के पार, छह राज्यों में दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक

By भाषा | Updated: June 6, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून वाहन ईधन की कीमतों में रविवार को एक और वृद्धि हुई। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया। वहीं डीजल पहली बार 86 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल का दाम 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है।

वाहन ईंधन कीमतों में चार मई से 20 बार बढ़ोतरी हुई है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है।

अभी छह राज्यों और संघ शासित प्रदेशों....राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

दिल्ली में अब पेट्रोल 95.09 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर है। वहीं डीजल 86.01 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

स्थानीय करों मसलन मूल्य वर्धित कर (वैट) तथा ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं।

वाहन ईंधन की खुदरा कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ऊपर जा रही हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि बढ़ती मांग की वजह से बाजार ओपेक और उसके सहयोगियों के अतिरिक्त उत्पादन का उपयोग कर सकेगा।

ब्रेंट कच्चा तेल इस समय 72 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। यह दो साल में पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है।

देश में राजस्थान पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है। उसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है। मुंबई देश का पहला महानगर है जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर पहुंचा था।

मुंबई में इस समय पेट्रोल 101.3 रुपये और डीजल 93.35 रुपये प्रति लीटर है।

इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 20 बार वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल का दाम 4.69 रुपये और डीजल का दाम 5.28 रुपये प्रति लीटर बढ़ा है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम