लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पेट्रोल 90 रुपये के पार, डीजल 80.60 रुपये प्रति लीटर

By भाषा | Updated: February 19, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई है, जबकि डीजल का दाम बढ़कर 80.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 11वें दिन बढ़ोतरी की। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.19 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 96.62 रुपये हो गई।

इसी तरह डीजल का दाम अब दिल्ली में 80.60 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

तेल कंपनियों ने यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बाद की है।

भारत अपनी 85 प्रतिशत तेल संबंधी जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है।

वैश्विक बाजार में ब्रेंट तेल गुरुवार को 65 डॉलर प्रति बैरल के भाव को पार कर गया था।

पिछले 11 दिनों में पेट्रोल की खुदरा कीमत में 3.24 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि डीजल के दाम 3.47 रुपये प्रति लीटर बढ़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई