लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सौ के पार हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में भी शतक के करीब

By भाषा | Updated: February 17, 2021 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी ईंधन की कीमतों में लगातार नौवें दिन तेजी के बाद देश में पेट्रोल की कीमत बुधवार को पहली बार 100 रुपये के पार चली गयी। राजस्थान में पेट्रोल ने शतक पूरा कर लिया जबकि मध्यप्रदेश में यह सैकड़ा लगाने के बेहद करीब पहुंच गया।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों की कीमत अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को 25-25 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी। यह ईंधन की खुदरा कीमतों में लगातार नौवें दिन की तेजी है।

इसके बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की दरें 100.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयीं। डीजल की कीमतें 92.13 रुपये प्रति लीटर हो गयीं।

हालांकि अधिक कर आकर्षित करने वाले एडिटिव मिश्रित पेट्रोल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों पर पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है। यह पहला मौका है जब सामान्य पेट्रोल सौ के पार गया हो।

ईंधन की खुदरा कीमतें राज्य के हिसाब से अलग-अलग हैं। इसका कारण राज्यों के द्वारा लगाया जाने वाला मूल्यवर्धित कर (वैट) है। राजस्थान देश में पेट्रोल पर सबसे अधिक वैट वसूलने राज्य है।

बुधवार की कीमत बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 89.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.95 रुपये प्रति लीटर हो गया। मुंबई में इनकी कीमतें क्रमश: 96 रुपये प्रति लीटर और 86.98 रुपये प्रति लीटर हो गयीं।

राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं, जबकि राज्य सरकार ने पिछले महीने इनके ऊपर वैट में दो प्रतिशत की कटौती की थी।

मध्यप्रदेश के अन्नुपुर में पेट्रोल 99.90 रुपये तथा डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

श्रीगंगानगर में ब्रांडेड पेट्रोल 102.91 रुपये और ब्रांडेड डीजल 95.79 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। दिल्ली में इनकी कीमतें क्रमश: 92.37 रुपये और 83.24 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयीं।

पिछले नौ दिनों में पेट्रोल 2.59 रुपये और डीजल 2.82 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम