लाइव न्यूज़ :

चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने से मोदी सरकार चिंतित, सऊदी अरब से लगाई गुहार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 11, 2019 08:45 IST

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब से कच्चे तेल की दरों को उचित स्तर पर बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है>

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल और डीजल के दाम पिछले एक महीने में 2 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुके हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने कच्चे तेल के प्रमुख उत्पादक और वैश्विक तेल बाजार में संतुलन बनाए रखने में सऊदी अरब की भूमिका का उल्लेख किया.

नई दिल्ली, 10 मार्च: आम चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में आ रही तेजी ने सरकार को चिंता में डाल दिया है. हालात के मद्देनजर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब से कच्चे तेल की दरों को उचित स्तर पर बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है. पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले एक महीने में 2 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुके हैं.

प्रधान ने कल रात भारत यात्रा पर आए सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री खालिद अल-फलीह के सामने ईंधन की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया और कीमतों को कम करने में अहम भूमिका निभाने की मांग की. प्रधान ने अल-फलीह के साथ बैठक के बाद ट्वीट किया, ''मैंने ईंधन की बढ़ रही कीमतों पर अपनी चिंता अल-फलीह के सामने जाहिर की और कीमतों को उचित स्तर बनाए रखने के लिए उनसे सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.''

आज जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''प्रधान ने कच्चे तेल के प्रमुख उत्पादक और वैश्विक तेल बाजार में संतुलन बनाए रखने में सऊदी अरब की भूमिका का उल्लेख किया.'' प्रधान ने ओपेक समेत अन्य देशों के उत्पादन में कटौती के निर्णय को देखते हुए भारत को कच्चे तेल और रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति की आवश्यकता पर भी जोर दिया. पिछले एक महीने में पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 2.12 रुपए और 2.03 रुपए की तेजी आई है. इसके पीछे मुख्य रूप से अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव समाप्त होने की उम्मीद के साथ-साथ तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के सहयोगी रूस द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती बढ़ाने की घोषणा शामिल है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावडीजल का भावपेट्रोल का भावसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक