लाइव न्यूज़ :

लगातार 18वीं मूल्यवृद्धि के बाद दिल्ली में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, जनता पर एक और मार

By भाषा | Updated: June 24, 2020 22:01 IST

विभिन्न राज्यों में बिक्री कर अथवा वैट की दर अलग अलग होने के कारण से ईंधन के दाम अलग अलग होते हैं। पेट्रोल के मुकाबले डीजल का अधिक दाम केवल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही भी देखने को मिला है। राज्य सरकार ने पिछले महीने बिक्री कर अथवा वैट में भारी वृद्धि की है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने 5 मई को पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 27 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत और डीजल पर 16.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया।राज्यों की राजधानियों और प्रमुख शहरों में दोनों के बीच 3.50 रुपये लीटर तक का अंतर है।

नई दिल्लीः दिल्ली में बुधवार को पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल के दाम से ऊपर निकल गये। इससे पहले शायद ही कभी ऐसा हुआ हो जब पेट्रोल के मुकाबले डीजल महंगा हुआ।

दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल का दाम 79.76 रुपये रहा जबकि डीजल का दाम 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गया। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह ने डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक होने के लिये राज्य में मूल्य वर्धित कर (वैट) की ऊंची दर तरफ की इशारा करते हुये कहा कि अन्य शहरों में ऐसा नहीं है।

तेल कंपनियों द्वारा बुधवार को जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार पिछले 17 दिन की लगातार वृद्धि के बाद आज 18वें दिन पेट्रोल के दाम स्थिर रहे वहीं डीजल के दाम में 48 पैसे की वृद्धि हुई और यह 79.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। विभिन्न राज्यों में बिक्री कर अथवा वैट की दर अलग अलग होने के कारण से ईंधन के दाम अलग अलग होते हैं। पेट्रोल के मुकाबले डीजल का अधिक दाम केवल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही भी देखने को मिला है। राज्य सरकार ने पिछले महीने बिक्री कर अथवा वैट में भारी वृद्धि की है।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने 5 मई को पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 27 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत और डीजल पर 16.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया।’’ वैट में इस वृद्धि की वजह से ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 1.67 रुपये बढ़ा है जबकि डीजल के दाम में एक ही दिन में 7.10 रुपये प्रति लीटर की रिकार्ड वृद्धि हुई। सिंह ने कहा कि अन्य सभी शहरों में डीजल का दाम पेट्रोल से कम है। इन दोनों ईंधनों के बीच पुणे में अंतर 9.50 रुपये प्रति लीटर तक है जबकि ज्यादातर राज्यों की राजधानियों और प्रमुख शहरों में दोनों के बीच 3.50 रुपये लीटर तक का अंतर है।

दिल्ली में डीजल का दाम देश भर में दूसरे स्थान पर हैं। राजस्थान में डीजल सबसे महंगा 80.68 रुपये लीटर है। हालांकि वहां भी पेट्रोल, डीजल में 6.17 रुपये का अंतर है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 86.54 रुपये लीटर जबकि डीजल का दाम 78.22 रुपये लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 83.04 रुपये और डीजल 77.17 रुपये प्रति लीअर है।

वहीं कोलकाता में पेट्रोल 81.45 रुपये और डीजल का दाम 75.06 रुपये प्रति लीटर है। परंपरागत तौर पर डीजल के दाम पेट्रोल के मुकाबले 18 से 20रुपये तक कम होते थे लेकिन समय बीतने के साथ कर बढ़ने के कारण यह अंतर कम होता चला गया। सात जून के बाद जब पेट्रोल, डीजल के दाम में दैनिक संशोधन फिर से शुरू किया गया पिछले 18 दिन में पेट्रोल के दाम में जहां 8.50 रुपये लीटर की वृद्धि हुई वहीं डीजल के दाम इस दौरान 10.49 रुपये लीटर बढ़ गये।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलदिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो