लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल सर्वकालिक उच्च स्तर पर, कई राज्यों में डीजल 100 रुपये के पार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर देश में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ इन उत्पादों के दाम सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि मुंबई में यह आंकड़ा 107.95 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

इसी तरह डीजल अब दिल्ली में 90.17 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.84 रुपये प्रति लीटर के भाव पर जा पहुंचा है।

स्थानीय करों और मालभाड़े के आधार पर देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग-अलग होती हैं।

इसके साथ की डीजल के दाम मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गए हैं, जबकि देश के ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुका है।

राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 113.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.9 रुपये प्रति लीटर हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम