नई दिल्ली: कोविड-19 प्रकोप की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार अभी तक ऊभर नहीं पाया है, इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई ज्यादा बदलाव नहीं हो रहा है।
शनिवार (5 सितंबर) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल 82.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में 88.73 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 85.04 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 83.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल आज 73.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 79.94, कोलकाता में डीजल 76.90 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.71 रुपये बिक रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में कुछ दिनों पहले प्रति लीटर 16 पैसे तक की कमी की थी।
अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (05 सितंबर, 2020)आगरा- 82.06 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 79.46 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 82.32 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 89.89 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 84.75 रुपये/लीटरभोपाल- 89.75 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 82.64 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 78.96 रुपये/लीटर
अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (05 सितंबर, 2020)आगरा- 73.35 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 78.94 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.70 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 81.11 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.71 रुपये/लीटरभोपाल- 81.09 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 79.86 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 78.71 रुपये/लीटर
पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट
पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।