लाइव न्यूज़ :

बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, जानें 5 जून को आपके शहर के रेट्स

By स्वाति सिंह | Updated: June 5, 2019 09:10 IST

Petrol and Diesel Prices Today: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। जानें बुधवार (5 जून) आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें...

Open in App

पेट्रोल और डीजल की कीमत में बुधवार को कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया है।  5 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 65.59 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत बुधवार को 76.89 रुपये प्रति लीटर रहेगा। वहीं, डीजल के भाव 68.73 रुपये प्रति लीटर है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 73.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 67.45 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई।  

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में कमी बनी हुई है। इसके कारण आने वाले दिनों पेट्रोल और डीजल के दाम में और कमी होने की संभावना है।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.59 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 76.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.73 रुपये प्रति लीटर बिका।

गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो