पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी, जानें 30 जनवरी को आपके शहर का रेट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 30, 2019 08:37 IST2019-01-30T08:37:48+5:302019-01-30T08:37:48+5:30

Petrol and Diesel rates today: बुधवार (30 जनवरी) को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

petrol and diesel prices today 30 january rates in delhi and different cities | पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी, जानें 30 जनवरी को आपके शहर का रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी, जानें 30 जनवरी को आपके शहर का रेट

बुधवार (30 जनवरी) को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.28 रुपये और डीजल 65.98 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 76.86 रुपये और डीजल 71.67  रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 73.32 रुपये और डीजल 67.7 रुपये प्रति लीटर और बेंगलुरू में पेट्रोल 73.57 और डीजल 68.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इससे पहले मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.79 रुपये और डीजल 64.96 रुपये प्रति लीटर बिका। मुंबई में पेट्रोल 76.86 रुपये और डीजल 69.04 रुपये प्रति लीटर बिका। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 73.32 रुपये और डीजल 67.7 रुपये प्रति लीटर और बेंगलुरू में पेट्रोल 73.57 और डीजल 68.09 रुपये प्रति लीटर बिका।

जबकि इससे पहले सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया था। दिल्‍ली रविवार को पेट्रोल का दाम 71.27 रुपये रहा वहीं, डीजल 66 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिका। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.90 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 69.11 रुपये प्रति लीटर बिका।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक  करें।

इससे पहले गत 18 अक्टूबर के बाद पेट्रोलियम कीमतों में गिरावट का एक लम्बा सिलसिला देखा गया था और कुल मिलाकर पेट्रोल 14.54 रुपये तथा डीजल 13.53 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इस क्रम में पेट्राल और डीजल राजधानी में क्रमश: 68.29 रुपये और 62.16 रुपये प्रति लीटर पर आ गया था।

Web Title: petrol and diesel prices today 30 january rates in delhi and different cities

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे