लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price Today: जानें आपके शहर में 20 नवंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमत

By स्वाति सिंह | Updated: November 20, 2018 09:19 IST

Petrol and Diesel rates today: राजधानी दिल्ली में मंगलवार (20 नवंबर) को पेट्रोल 76.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.39  रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 82.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.79 रुपये प्रति लीटर है।

Open in App

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार नरमी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम घटने से पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल करीब पांच रुपये तथा डीजल करीब तीन रुपये सस्ता हुआ है। तेल के दाम में कमी की गति इससे पहले अगस्त के मध्य से दो महीने में इसमें वृद्धि की गति से अधिक है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार (20 नवंबर) को पेट्रोल 76.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.39  रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 82.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.79 रुपये प्रति लीटर है। इसी प्रकार आज कोलकता में पेट्रोल 78.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.25 रुपये प्रति लीटर है। 

इससे पहले 14  नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 77.52 रुपए और मुंबई में 83.03 रुपए हो गया। दोनों शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी हुई है। चार अक्टूबर के उच्चतम स्तर से पेट्रोल 6.57 रुपए और डीजल 17 अक्टूबर के उच्चतम स्तर से 3.50 रुपए सस्ता हो चुका है।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था। उस दिन डीजल दिल्ली में 75.45 रुपये लीटर तथा मुंबई में 80.10 रुपये लीटर था। 

इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?