लाइव न्यूज़ :

petrol and diesel price today: दिल्ली में पेट्रोल के दाम 6.06 रुपये और मुंबई में 5.87 रुपये प्रति लीटर कम हुए

By उस्मान | Updated: November 4, 2021 10:29 IST

तेल कंपनियों द्वारा उत्पाद शुल्क दरों में रिकॉर्ड कटौती के कारण दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 6.07 रुपये और डीजल के दाम में 11.75 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में डीजल के दाम में 11.75 रुपये प्रति लीटर की कटौती मुंबई में डीजल की कीमत 12.48 रुपये कम होकर 94.14 रुपये प्रति लीटर हो गई कोलकाता में डीजल की कीमत 5.82 रुपये घटकर 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 11.77 रुपये घटकर 89.79 रुपये प्रति लीटर हो

तेल कंपनियों द्वारा उत्पाद शुल्क दरों में रिकॉर्ड कटौती के कारण दिल्ली में बृहस्पतिवार को पेट्रोल की कीमत में 6.07 रुपये और डीजल के दाम में 11.75 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। ईधन के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की। 

सरकार ने आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत देने के लिये बुधवार को यह महत्वपूर्ण कदम उठाया। चूंकि राज्य स्थानीय बिक्री कर या वैट (मूल्य वर्धित कर) न केवल आधार मूल्य पर बल्कि केंद्र द्वारा लगाए गए उत्पाद शुल्क पर भी लगाते हैं, इसलिए ईंधन की कीमतों में अधिक कटौती हुई है। 

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की कीमत संबंधी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 110.04 रुपये प्रति लीटर से कम होकर 103.97 रुपये प्रति लीटर हो गई और उसी अनुसार डीजल का दाम 98.42 रुपए प्रति लीटर से गिरकर 86.67 प्रति लीटर हो गया। 

मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

मुंबई में पेट्रोल के दाम 5.87 रुपये घटकर 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 12.48 रुपये कम होकर 94.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

कोलकाता में डीजल की कीमत 5.82 रुपये घटकर 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 11.77 रुपये घटकर 89.79 रुपये प्रति लीटर हो गई। 

वैट की दरें विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जिससे ईंधन की दरों में अंतर होता है। बुधवार रात घोषित उत्पाद शुल्क में कटौती अब तक की सबसे बड़ी कटौती है। 

इसके साथ ही मार्च 2020 और मई 2020 के बीच पेट्रोल और डीजल पर करों में क्रमश: 13 रुपये और 16 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का एक हिस्सा वापस ले लिया गया है। उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी से पेट्रोल पर केंद्रीय कर 32.9 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.8 रुपये प्रति लीटर हो गया था। 

उत्पाद शुल्क को कम करते हुए, केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्यों से पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का भी आग्रह किया। भारतीय जनता पार्टी शासित छह राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, उत्तराखंड, त्रिपुरा और बिहार ने वैट घटाया है।  

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल का भावडीजलडीजल का भावदिल्लीमुंबईकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'