लाइव न्यूज़ :

फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पहुंचा, जानिए क्या है आज का रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 21, 2018 07:36 IST

तेल विपणन कंपनियां 16 जून 2017 के बाद नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 सितंबरः पेट्रोल के दाम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 82.32 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

अगर मुबंई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे बढ़ाए गए हैं जो अब 89.69 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 78.42 रुपये है। बता दें कि तेल विपणन कंपनियां 16 जून 2017 के बाद नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।आपको बता दें, गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 6 पैसे बढ़े थे और यह 82.22 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। वहीं, डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर था। इसके अलावा मुंबई में 89.60 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 78.42 रुपये प्रति लीटर डीजल था। दिल्ली के मुकाबले मुंबई में पेट्रोल 7 रुपये से अधिक है और डीजल के दाम 5 रुपये ज्यादा हैं। 

मालूम है कि त्योहारी मौसम से ठीक पहले पेट्रोल के बढ़े दाम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और उन्हें इसकी भरपाई के लिए घरेलू खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। 

एक सर्वेक्षण में यह बात कही गयी है। लोकलसर्किल्स ने अपने हालिया सर्वेक्षण में कहा, ‘‘त्योहारी मौसम नजदीक आ रहा है। हर कोई उपहारों पर खर्च करना चाह रहा है। लोग लंबे समय से घर के उपकरणों को बदलना चाह रहे हैं। हालांकि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतें त्योहार पूर्व उत्साह को फीका कर रही हैं।’’ 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो