लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए क्या है आज का रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2018 08:50 IST

Petrol & Diesel Price 17 September 2018 Updates in hindi: रविवार को पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे का इजाफा हुआ था, वहीं, डीजल 18 पैसे बढ़ा था। और शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे और डीजल में 22 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबरः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को भी बढ़ोतरी देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह 82.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 6 पैसे बढ़कर 73.78 रुपये प्रति लीट पर पहुंच गया है।   

इससे पहले रविवार को पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे का इजाफा हुआ था, वहीं, डीजल 18 पैसे बढ़ा था। और शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे और डीजल में 22 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। बता दें कि तेल विपणन कंपनियां 16 जून 2017 के बाद नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

इधर, ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरका को निशाने पर लिया है। उसने कहा कि इनके दाम 100 रुपये पर पहुंचने वाले हैं और इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी जानी चाहिये। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गये थे और उसके बावजूद पेट्रोल, डीजल के दाम नीचे थे। लेकिन इस समय जब कच्चे तेल के दाम इसके करीब आधे स्तर पर हैं, पेट्रोल, डीजल के दाम अब तक के सबसे उच्चस्तर पर पहुंच गये हैं।

सिंघवी ने इस बारे में केन्दीय मंत्री रामदास अठावले की टिप्पणी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी देश के लोगों के प्रति ‘‘असंवेदनशील’’ और ‘‘भद्दा मजाक’’ है। पेट्रोल और डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं और अब ये 100 रुपये की तरफ बढ़ रहे हैं। मैं इनके शतक की तरफ बढ़ने के लिये प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। यह देखना होगा कि डीजल के दाम भी कब इस आंकड़े को छूते हैं।’’ 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो