लाइव न्यूज़ :

Petrol and Diesel Price: लगातार 17वें दिन पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

By विनीत कुमार | Updated: June 23, 2020 06:46 IST

Petrol and Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी वृद्धि दर्ज की गई है। ये लगातार 17वां दिन है जब दाम बढ़े हैं। इसके पहले कोरोना लॉकडाउन में 82 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल-डीजल के लगातार 17वें दिन बढ़े दाम, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे की वृद्धि दिल्ली में आज डीजल 78.85 रुपये/लीटर है, मुंबई में डीजल आज 77.24 रुपये/लीटर है

तेल कंपनियों ने मंगलवार को लगातार 17वें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा दिये हैं। ताजा वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 79.56 रुपये से बढ़कर 79.89 रुपये हो गया। दिल्ली में 33 पैसे की वृद्धि हुई है। ऐसे ही डी़जल की कीमत में भी उछाल है।

देश के चार बड़े महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 86.36 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 81.27 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में इसकी कीमत 82.87 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 32 पैसे बढ़े हैं। ऐसे ही कोलकाता में 32 पैसे और चेन्नई में 29 पैसे की वृद्धि हुई है।

वहीं, डीजल की बात करें तो यहां भी यही हाल है। दिल्ली में आज डीजल 78.85 रुपये/लीटर है। इसी तरह मुंबई में डीजल आज 77.24 रुपये/लीटर है। यहां 55 पैसे की वृद्धि हुई है। कोलकाता में भी डीजल के रेट में उछाल है। यहां डीजल 74.14 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 76.30 रुपये/लीटर है। कोलकाता में 53 पैसे और चेन्नई में 50 पैसों की डीजल की कीमत में वृद्धि है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (23 जून, 2020)

आगरा- 80.15 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.07 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 80.42 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 87.43 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 82.15 रुपये/लीटरभोपाल- 87.19 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 80.13 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (23 जून, 2020)

आगरा- 70.97 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 76.23 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 71.27 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 78.32 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 64.98 रुपये/लीटरभोपाल- 78.35 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 77.04 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 70.48 रुपये/लीटर

बता दें कि ये लगातार 17वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। अप्रैल 2002 में पेट्रोल, डीजल के दाम नियंत्रणमुक्त किये जाने के बाद किसी एक पखवाड़े में यह सबसे बड़ी वृद्धि है। तेल कंपनियों ने अप्रैल 2002 में पेट्रोल, डीजल के दाम में हर पखवाड़े बदलाव करने की शुरुआत की थी। ये दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार चढ़ाव के अनुरूप किये जाते हैं। 

उसके बाद से किसी एक पखवाड़े में इनके दाम में यह सबसे बड़ी वृद्धि हुई है। कंपनियों ने मई 2017 से पेट्रोल, डीजल के दाम में दैनिक बदलाव की शुरुआत की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले किसी एक पखवाड़े में सबसे ज्यादा चार से पांच रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है। लेकिन इस बार बीते पखवाड़े में पेट्रोल के दाम 8 रुपये और डीजल के दाम में 9 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा तक की वृद्धि हो चुकी है। 

कोरोना वायरस और उसके चलते लागू किये गये लॉकडाउन के दौरान 82 दिनों तक तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। उसके बाद 7 जून से दाम में उनकी अंतरराष्ट्रीय लागत के अनुरूप बदलाव किया जाने लगा। इसके बाद पिछले लगातार 17 दिन से दाम बढ़ने का सिलसिला जारी है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?