लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: रक्षाबंधन के मौके पर आज पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आपके शहर का रेट

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2020 06:32 IST

Petrol Diesel Price: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षाबंधन के मौके पर सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्लीः रक्षाबंधन के मौके पर सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लंबे समय से पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं देखा गया है, जबकि डीजल की कीमत में 25 और 26 जुलाई को आखिरी बार लगातार दो दिनों के लिए तेजी देखी गई थी। हालांकि दिल्ली में डीजल 8.38 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया है। सोमवार (3 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.05 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11  रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है। 

जुलाई महीने सिर्फ डीजल ही हुआ था महंगा

जुलाई महीने में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही थी। बीते महीने 10 किस्तों में जो डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें एक महीने से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (3 अगस्त, 2020)आगरा- 80.84 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.93 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.10 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.36 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.11 रुपये/लीटरभोपाल- 88.11 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.03 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.44 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (3 अगस्त, 2020)आगरा- 73.51 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 79.11 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.86 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 81.28 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.88 रुपये/लीटरभोपाल- 81.26 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 80.03 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 73.21 रुपये/लीटर

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें