लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: पेट्रोल के दाम में आज हुआ इजाफा, जानें आपके शहर में कितनी हैं कीमतें

By स्वाति सिंह | Updated: August 30, 2020 06:41 IST

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक रविवार (30 अगस्त ) को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.09 रुपये लीटर हो गई है।

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक रविवार (30 अगस्त ) को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई। इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.09 रुपये लीटर हो गई है। डीजल की कीमत 73.62 रुपये लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में 88.73 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 85.05 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 83.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि मुंबई में डीजल 80.17, कोलकाता में डीजल 77.11 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.91 रुपये बिक रहा है।

2 हफ्ते में 1.51 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल

पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और यह पिछले 2 हफ्ते में 1.51 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 15 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 80.43 पैसे थी, जो अब 28 अगस्त को बढ़कर 81.94 पैसे प्रति लीटर हो गई हैं। पिछले 13 में से 11 दिन पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, जबकि दो दिन कीमतें स्थिर रही हैं।

जुलाई में 1.6 रुपये महंगा हुआ था डीजल

जुलाई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए थे, जबकि पेट्रोल की कीमतें स्थिर रही थीं। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।

जानें अन्य शहरों के पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर)डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)
दिल्ली82.0973.62
मुंबई88.7380.11
चेन्नई85.0578.86
कोलकाता83.5877.06
नोएडा82.2573.87
फरीदाबाद80.3674.28
रांची81.52 77.83 
बेंगलुरु84.7677.94
पटना84.6578.77
चंडीगढ़78.8173.21
लखनऊ82.27 73.83 

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

अपने शहर में आज के भाव इस तरह करें चेक

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप पर भी पेट्रोल डीजल के दाम चेक कर सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो