लाइव न्यूज़ :

Petrol and Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें छू रही हैं आसमान, जानिए 24 जून को आपके शहर में क्या है रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 24, 2020 06:34 IST

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।      

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 79.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।दिल्ली में डीजल 79.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इस दौरान कुल मिलाकर पेट्रोल का दाम 8.50 रुपये और डीजल का दाम 10.01 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है। इन ईंधनों के दाम पूरे देश में बढ़ाए गए हैं। बुधवार (24 जून) को दिल्ली में पेट्रोल 79.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 86.54 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 81.45 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

वहीं डीजल की बात करे तो दिल्ली में डीजल 79.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 77.76 रुपये और कोलकाता में 74.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 76.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 82 दिनों तक नहीं हुआ कोई बदलाव

तेल कंपनियां पूरे देश में समान रूप से दाम बढ़ातीं हैं लेकिन राज्यों में इन दोनों ईंधनों पर अलग अलग दर से बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) लगने से खुदरा दाम अलग अलग होते हैं। तेल कंपनियों ने 7 जून से पेट्रोल, डीजल के दाम में दैनिक संशोधन शुरू किया। उसके बाद से पिछले 17 दिन से इनके दाम लगातार बढ़ रह हैं। उससे पहले लगातार 82 दिन तक दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। मूल्य वृद्धि शुरू होने के बाद डीजल के दाम रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं जबकि पेट्रोल के दाम पिछले दो साल की ऊंचाई पर हैं। इससे पहले 16 अक्ट्रबर, 2018 को दिल्ली में डीजल का दाम 75.69 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। अब डीजल कीमतों ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत चार अक्टूबर, 2018 को 84 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची थीं।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (24 जून, 2020)

आगरा- 80.30 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.26 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 80.57 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 87.62 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 82.35 रुपये/लीटरभोपाल- 87.39 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 80.32 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 76.76 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (24 जून, 2020)

आगरा- 71.39 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 76.76 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 71.69 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 78.85 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 75.51 रुपये/लीटरभोपाल- 78.87 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 77.59 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 70.97 रुपये/लीटर

जानिए कितना है उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है। 

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।     

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें